1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 05:55 pm IST

हार लोक सेवा आयोग द्वारा असैनिक न्यायधीश (कनीय कोटी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि आयोग द्वारा इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथियों में बदलाव किए गए हैं।

latest sarkari naukri 2020- India TV Hindi
latest sarkari naukri 2020

BPSC Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा असैनिक न्यायधीश (कनीय कोटी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि आयोग द्वारा इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथियों में बदलाव किए गए हैं।

पदों का विवरण :

पद का नाम :                                   पदों की संख्या :
असैनिक न्यायधीश (कनीय कोटी)        कुल 221 पद

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण तिथि :

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 मार्च, 2020
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 05 सितंबर, 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 सितंबर, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित कि गई है।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 31 अगस्त, 2020 तक पूरा कर सकते हैं। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। ध्यान रहें की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो।

चयन
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्ष के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी।

आवेदन फीस
सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, केवल बिहार राज्य के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को 150 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन