1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. लखनऊ यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी पद पर निकाली नौकरियों की भरमार, यहां देखें डिटेल

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी पद पर निकाली नौकरियों की भरमार, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2023 06:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 06:30 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन शुरू होने के बाद ऐसा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक व योग्य हो, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस भर्ती अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो रही है। बता दें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 128 पदों को भरा जाना है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर, 2023 तक है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

असिस्टेंट प्रोफेसर: 84 पद

एसोसिएट प्रोफेसर: 29 पद
प्रोफेसर: 13 पद
डायरेक्टर: 2 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले जान लें कि हर पद के लिए क्वालिफिकेशन अलग-अलग है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के माध्यम से एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की देख सकते हैं।

सेलेक्शन प्रक्रिया

इन पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू का दौर शामिल है। उम्मीदवारों को मूल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता केवल इंटरव्यू के समय होगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹1500/- और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹1200/- है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

अन्य विवरण

ध्यान दें कि यूनिवर्सिटी बिना कोई कारण बताए भर्ती प्रक्रिया को संशोधित/पुनर्निर्धारित/रद्द/निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यूनिवर्सिटी का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में किसी भी अपील पर विचार नहीं किया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the notification

ये भी पढ़ें:

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर ने ग्रुप बी और सी पदों पर निकाली भर्ती, सेलेक्ट होने पर लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन