1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में निकली नौकरियों की भरमार, मिलेगी 1.42 लाख सैलरी

10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में निकली नौकरियों की भरमार, मिलेगी 1.42 लाख सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2023 07:52 am IST,  Updated : Nov 18, 2023 09:09 am IST

सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्रुप बी व सी के कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

MoHFW Recruitment 2023- India TV Hindi
MoHFW Recruitment 2023 Image Source : INDIA TV

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक व योग्य हों, वे डीजीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट hlldghs.cbtexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 487 पदों को भरा जाएगा। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 नवंबर, 2023

आवेदन की अंतिम तारीख: 30 नवंबर, 2023
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख: 1 दिसंबर, 2023
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तारीख: दिसंबर 2023 का पहला सप्ताह
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल: दिसंबर, 2023 का दूसरा सप्ताह
रैंक लिस्ट की घोषणा की संभावित तारीख: दिसंबर 2023 का तीसरा सप्ताह

योग्यता

इन पदों के लिए जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि इन पदों के लिए एकेडमिक क्वालिफिकेशन अलग-अलग हैं, इसे नीचे दिए गए नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर आधारित परीक्षण शामिल होगा। सफल उम्मीदवारों से आवश्यक मूल पात्रता प्रमाणपत्र/दस्तावेजों का संग्रह और उनका सत्यापन सीबीई के बाद किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन शुल्क ₹600/- है। आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

MoHFW Recruitment 2023: कितनी मिलेगी सैलरी?

पे-लेवल -1 (18,000 से 56,900 रुपये)
पे-लेवल -2 (19,900 से 63,200 रुपये)
पे-लेवल -3 (21,700 से 69,100 रुपये)
पे-लेवल -4 (25,500 से 81,100 रुपये
पे-लेवल-5 (29,200-92,300 रुपये)
पे-लेवल -6 (35,400-1,12,400 रुपये)
पे-लेवल-7 (44,900-1,42,400 रुपये)

एग्जाम स्ट्रक्चर:

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 60 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों वाला एक पेपर शामिल होगा, हर एक प्रश्न 4 नंबर का होगा।
प्रतिभागियों के पास परीक्षा पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय होगा।
सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव मल्टीपल च्वॉइस में होंगे।
एग्जाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
हर एक गलत उत्तर पर 1 नंबर की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

MoHFW Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hlldghs.cbtexam.in पर जाएं।
इसके बाद 'recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
फिर अपने पर्सनल और एकेडमिक डिटेल के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार फोटो और साइन सहित जरूरी डाक्यूमेंट जमा करें।

Notifciation

ये भी पढ़ें:

इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन