1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. MP HSTET recruitment 2023: मध्य प्रदेश में निकली 8720 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल

MP HSTET recruitment 2023: मध्य प्रदेश में निकली 8720 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2023 01:39 pm IST,  Updated : May 02, 2023 01:39 pm IST

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबासइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 8720 पद शिक्षकों के निकले हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के  इच्छुक हो, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 जून है। उम्मीदवार 6 जून तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। HSTET 2023 का आयोजन 2 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जाना है।

MP HSTET recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 8720 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

वैकेंसी डिटेल

हिंदी: 509

अंग्रेजी: 1763
संस्कृतः 508
उर्दू : 42
गणित: 1362
जीव विज्ञान: 755
भौतिकी: 777
रसायन विज्ञान: 781
इतिहास: 304
राजनीति विज्ञान: 284
भूगोल: 149
अर्थशास्त्र: 287
समाजशास्त्र: 88
वाणिज्य: 514
कृषि: 569
गृह विज्ञान: 28

MP HSTET भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा, जबकि ₹250 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना यहां देख सकते हैं-

Click here for the notification

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन