1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. मध्य प्रदेश ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2023 07:03 pm IST,  Updated : Jul 09, 2023 07:03 pm IST

MPESB Group 4 recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज यानी 9 जुलाई को ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MPESB Group 4 recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने  आज यानी 9 जुलाई को ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा को 15,16,17 और 18 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ऐसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, “ग्रुप-4, असिस्टेंट ग्रेड -3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2023” वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें। 
  • ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में बिकने वाली सबसे मंहगी बियर

मूसलाधार बारिश के चलते कल दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल, CM अरविंद केजरीवाल ने दिया आदेश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन