1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी कंपनी NFL ने निकाली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी कंपनी NFL ने निकाली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Nov 18, 2023 02:33 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NFL Recruitment 2023- India TV Hindi
NFL Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, एनएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nationalfertilizers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 3 दिसंबर से 4 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।

NFL Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केंटिंग) के लिए 74 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, 10 रिक्तियां मैनेजमेंट ट्रेनी (एफ एंड ए) के पद के लिए हैं और 4 रिक्तियां मैनेजमेंट ट्रेनी (कानून) के पद के लिए हैं।

NFL Recruitment 2023: आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

NFL Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

मैनेजमेंट ट्रेनी (लॉ), मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केंटिंग) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एफ एंड ए) के लिए आवेदन शुल्क ₹700 है।

Direct link to apply

NFL Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nationalfertilizers.com पर जाएं

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें

इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

फिर आवेदन पत्र भरें

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अंत में भविष्य के जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

notification here

ये भी पढ़ें:

पुलिस विभाग में किस पद पर मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

सरकारी कंपनी AAI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन