1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया में कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया में कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 04:30 pm IST

सरकारी नौकरी करने काम सपना है तो ये मौका आपके लिए ही है। NHAI नें डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

NHAI Deputy Manager Recruitment 2024- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए ये खबर काम की है। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह भर्ती अभियान संगठन में 60 पदों को भरेगा। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी, 2024 तक है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

पात्रता मापदंड

इन पदों पर आवेदन करने उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

विज्ञापन की अंतिम तिथि के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा (ई.एस.) परीक्षा (सिविल), 2023 में अंतिम योग्यता (लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण) के आधार पर चयन किया जाएगा।

अन्य जानकारी

सभी चयनित उम्मीदवारों को, प्राधिकरण में पद पर शामिल होने के समय, न्यूनतम 3 वर्षों की अवधि के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सेवा के लिए 5.00 लाख रुपये की राशि का सेवा बांड एग्जीक्यूट करना होगा। उनके एनएचएआई में शामिल होने की तारीख। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

रेलवे में लेवल 1 और 2 पदों पर निकली भर्ती, कैसे होगा सेलेक्शन; जानें यहां

RPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी; आज से आवेदन होंगे शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन