1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NIACL में निकली असिस्टेंट पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

NIACL में निकली असिस्टेंट पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 04:18 pm IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने की इच्छा है तो खबर काम की साबित हो सकती है। NIACL में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी कंपनी में नौकरी करना है तो ये मौका आपके लिए ही है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे न्यू इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज 1 फरवरी, 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इस भर्ती अभियान से संगठन में 300 पदों को भरा जाना है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी, 2024 तक है। जानकारी दे दें कि टियर I ऑनलाइन परीक्षा या प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार को एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/ग्रेजुएशन स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी में पास होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 01/01/2024 तक योग्यता परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षण (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों को ₹850/- का भुगतान करना होगा। ये भुगतान केवल डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। इससे जुड़ी अधिक के लिए उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य में भी निकली पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन