1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2023 06:30 am IST,  Updated : Aug 01, 2023 06:30 am IST

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलेचर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधितकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

NIT Silchar Recruitment 2023 - India TV Hindi
NIT Silchar Recruitment 2023 Image Source : FILE

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, NIT सिलचर ने कई नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 8 अगस्त है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Direct link to apply

NIT Silchar Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान नॉन-टीचिंग पदों की 109 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

NIT Silchar Recruitment 2023 एप्लीकेशन फीस

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

NIT Silchar Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

फिर “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर, 2023 में विभिन्न गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल” पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट ले लें।

उम्मीदवार पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या यहां क्लिक कर सकते हैं।

Click here for the notifcation

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन