1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NPCIL recruitment 2023: सरकारी कंपनी में करनी है नौकरी! तो ये रहा शानदार मौका; देखें डिटेल

NPCIL recruitment 2023: सरकारी कंपनी में करनी है नौकरी! तो ये रहा शानदार मौका; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2023 08:55 am IST,  Updated : May 13, 2023 08:55 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। NPCIL में कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के डिटेल यहां देखें..

NPCIL recruitment 2023- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर आपके बड़े काम की है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटफिकेशन के मुताबिक, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 मई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन इस भर्ती अभियान से 128 खाली पदों को भरेगा, जिसमें से डिप्टी मैनेजर (एचआर) के लिए 48 पद, डिप्टी मैनेजर (एफएंडए), के लिए 32 पद, डिप्टी मैनेजर(सीएमएम), के लिए 42 पद, डिप्टी मैनेजर (कानून) के लिए 2 पद, और 4 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए हैं।

NPCIL recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क

जानकारी दे दें कि जो उम्मीदवार डिप्टी मैनेजर पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा और जो जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें 150 रुपये देना होगा।

NPCIL recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

जानकारी दे दें कि डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Click here for the direct link to apply

NPCIL recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

फिर डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

अब आवेदन करने के लिए खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें, सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन