1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2023 07:18 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 07:18 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। NTPC ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हों वे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC recruitment 2023- India TV Hindi
NTPC recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने माइनिंग ओवरमैन, मैगज़ीन प्रभारी, मैकेनिकल पर्यवेक्षक और अन्य पदों के 114 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि 12 दिसंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

NTPC recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए माइनिंग ओवरमैन, मैकेनिकल सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर और अन्य पदों की कुल 114 रिक्तियों को भरा जाना है।

माइनिंग ओवरमैन: 52 पद

मैग्जीन इंचार्ज: 7 पद

मैकेनिकल सुपरवाइजर: 21 पद

इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर: 13 पद

वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर: 3 पद

जूनियर माइनिंग सुपरवाइजर: 11 पद

 
माइनिंग सिरदार: 7 पद

NTPC recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

NTPC recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के बाद होगा।

NTPC recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300 का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/एक्सएसएम श्रेणी/भूमि विस्थापित और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

NTPC recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, “NTPC Mining Limited- Recruitment of experienced persons in coal mining. Applications start date 12.12.2023” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Notification

ये भी पढ़ें:

DPSDAE में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन