1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DPSDAE में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

DPSDAE में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2023 06:44 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:44 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो मौका हाथ से जाने न दें। परमाणु ऊर्जा विभाग में कई पदों पर भर्ती निकली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DPSDAE Recruitment 2023- India TV Hindi
DPSDAE Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के खरीद एवं भंडार विभाग ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन निकाला है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर परचेजिंग असिस्टेंट (जेपीए) और जूनियर स्टोरकीपर (जेएसके) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट dpsdae.formflix.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर को शुरू हुई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

कब होंगे एग्जाम?

ध्यान दें कि लेवल I (ओएमआर-आधारित) और लेवल 2 (वर्णनात्मक) परीक्षाओं जनवरी 2024 का तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।

DPSDAE recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान जूनियर परचेज असिस्टेंट और जूनियर स्टोरकीपर की 62 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इन 62 रिक्तियों में से 17 रिक्तियां जेपीए के लिए और 45 रिक्तियां जेएसके के लिए हैं।

DPSDAE recruitment 2023 आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Direct link to apply

DPSDAE recruitment 2023 क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60% नंबरों के साथ साइंस या कॉमर्स में ग्रेजुएट होना चाहिए या उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज से 60% नंबरों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए।

DPSDAE recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹200 है। एससी/एसटी, महिला उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिक और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

DPSDAE recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpsdae.formflix.in पर जाएं

फिर होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें

फिर आवेदन पत्र जमा करें

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन