1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2023 06:45 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 06:45 am IST

सरकारी नौकरी का मन है तो ये खबर आपके काम आ सकती है। 10वीं पास के लिए रेलवे ने 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Indian Railway Recruitment- India TV Hindi
Indian Railway Recruitment Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तर रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती करने के इच्छुक हों वे आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी है। वहीं, मेरिट लिस्ट 12 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है।

RRC Northern Railway Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 3093 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

RRC Northern Railway Recruitment 2023 क्वालिफिकेशन 

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल 50% नंबरों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन या समकक्ष पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनवीसीटी/एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए।

RRC Northern Railway Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर उम्मीदवार की आयु 11 जनवरी 2024 तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RRC Northern Railway Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

RRC Northern Railway Recruitment 2023 सेलेक्शन प्रोसेस 

इन पदों के लिए चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और जांच के आधार पर होगा। वहीं,  वाइवा की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन