1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2023 11:16 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 11:24 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने विभिन्न पदों पर नौकरी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB recruitment 2023- India TV Hindi
DSSSB recruitment 2023 Image Source : FILE

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विभिन्न विभागों में कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी के पद के लिए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो 3 जनवरी 2024 को खत्म होगी।

DSSSB Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए वेलफेयर ऑफिसर/प्रोबेशन ऑफिसर/प्रिजन वेलफेयर ऑफिसर की 80 रिक्तियों को भरा जाना है।

DSSSB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। जबकि महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवार एवं भूतपूर्व सैनिक कैटगरी को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

DSSSB Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं

इसके बाद, डीएसएसएसबी द्वारा वर्तमान में विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें

अंत में भविष्य के जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

Notifciation

ये भी पढ़ें:

बढ़ा दी गई एसबीआई क्लर्क भर्ती की आवेदन तारीख, यहां जानें नई डेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन