1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य के पुलिस विभाग में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

इस राज्य के पुलिस विभाग में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2022 03:03 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 03:03 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गोल्डेन चांस हैं। ओडिशा पुलिस में बंपर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

ओडिशा पुलिस- India TV Hindi
ओडिशा पुलिस Image Source : FILE PHOTO (PTI)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने पुलिस भर्ती के लिए बंपर भर्ती निकाली है। बता दें कि राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट में कांस्टेबलों की 4790 खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार odishapolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Odisha Police recruitment के लिए वैकेंसी डिटेल्स

यह भर्ती अभियान गृह विभाग के अधीन 35 जिलों/प्रतिष्ठानों में कांस्टेबलों (सिविल) के 4790 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Odisha Police recruitment के लिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Odisha Police recruitment के लिए क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों को ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद द्वारा 10 +2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

Here's the direct link to apply

Odisha Police Constable recruitment: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं

फिर कॉन्स्टेबल (सिविल) -2022 के तहत अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
रजिस्टर पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें
आवेदन पत्र भरें, पोस्ट का चयन करें, डाक्यूमेंट अपलोड करें
आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।

Click here for the Notification 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन