1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई इस राज्य में निकली भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेट, यहां देखें डिटेल

बढ़ा दी गई इस राज्य में निकली भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेट, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 04:25 pm IST

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। OSSC ने CGL भर्ती के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

OSSC CGL Recruitment 2024- India TV Hindi
OSSC CGL Recruitment 2024 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन बढ़ाकर 10 जनवरी 2024 कर दी है,जो 9 फरवरी तक चलेगी। जो उम्मीदवार ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in. के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले ये रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू हो रहे थे, जो 2 फरवरी, 2024 तक होनी थी।

कब तक होंगे रजिस्ट्रेशन?

वहीं, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख भी बढ़कर 12 फरवरी, 2024 कर दी गई है, जो पहले 5 फरवरी तक ही थी। साथ ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में भी सुधारने की तारीख भी बदली गई है, अब इसमें एडिट 14 फरवरी, 2024 तक किया जा सकता है।

कितनी होगी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 83 पदों को भरा जाना है। 

OSSC CGL Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2024 लिंक मिलेगा।
अब इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जानकारी दे दें कि इस भर्ती की अधिसूचना में आवेदन शुल्क के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन