1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

 Published : Dec 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 06:15 am IST

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग यानीओएसएससी ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर माइनिंग ऑफिसर, जूनियर एमवीआई समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू नहीं किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने संयुक्त टेक्निकल सेवा भर्ती परीक्षा (सीटीएसआरई) 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी-अप्रैल 2024 के बीच है।

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी है और आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 20 दिसंबर से 24 जनवरी तक आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे। 

ओएसएससी सीटीएस भर्ती 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 430 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • जूनियर माइनिंग ऑफिसर: 196
  • जूनियर एमवीआई: 48
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 3
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 24
  • अनुरेखक: 10
  • प्रयोगशाला सहायक: 15
  • प्रयोगशाला परिचारक: 13
  • जूनियर इंजीनियर: 121

ओएसएससी सीटीएस भर्ती 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ओएसएससी सीटीएस भर्ती 2023 परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा के दो चरण होंगे- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा, डिटेल आई सामने

राजस्थान की राजधानी जयपुर को क्यों कहते हैं गुलाबी शहर

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन