1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पटना हाई कोर्ट में ग्रेजुएशन पास के लिए बंपर वैकेंसी, ये रही पूरी डिटेल

पटना हाई कोर्ट में ग्रेजुएशन पास के लिए बंपर वैकेंसी, ये रही पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2023 10:50 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 10:50 pm IST

Patna High Court Assistant Recruitment 2023- पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां जानें पूरी भर्ती डिटेल.....

Patna High Court Assistant Recruitment- India TV Hindi
पटना हाई कोर्ट में निकली भर्ती Image Source : PTI

अगर आप सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। पटना हाईकोर्ट ने असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी की लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस वैकेंसी (Patna High Court Assistant Recruitment) जरिए कुल 550 पदों को भरा जाना है।

क्या है वैकेंसी डिटेल?

कुल पद- 550

ये है महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख- 6 फरवरी 2023

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 7 मार्च 2023

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?

इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास न्यूनतम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Click here for the Patna High Court Recruitment Notification

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एग्जाम फीस के रूप में 1200 रुपये देने होंगे। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये एग्जाम फीस देनी होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को चार चरणों यानी प्रिलिमनरी टेस्ट, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के प्रोसेस से होकर गुजरना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन