1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. PNB SO Recruitment 2020: पीएनबी में निकली बंपर नौकरियां, ये है एप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

PNB SO Recruitment 2020: पीएनबी में निकली बंपर नौकरियां, ये है एप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 11:13 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 11:13 am IST

PNB SO Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं।

PNB SO Recruitment 2020- India TV Hindi
PNB SO Recruitment 2020 Image Source : GOOGLE

PNB SO Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। पीएनबी ने सीनियर पदों पर 535 आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं। इसके लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2020 है। आवेदन आज 08 सितंबर से शुरू हो गए हैं। सभी उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर मानदंड, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं।

पीएनबी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें –

  • ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 08 सितंबर 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020
  • परीक्षा की संभावित तारीख – अक्टूबर/नवंबर 2020

किन पदों पर निकली है वैकेंसी –

  • प्रबंधक (रिस्क) - 160 पद
  • प्रबंधक (क्रेडिट) - 200 पद
  • प्रबंधक (ट्रेजरी) - 30 पद
  • प्रबंधक (कानून) -  25 पद
  • प्रबंधक (वास्तुकार) - 2 पद
  • प्रबंधक (सिविल) - 8 पद
  • प्रबंधक (आर्थिक) - 10 पद
  • प्रबंधक (एचआर) - 10 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक (रिस्क) - 40 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) - 50 पद

न्यूनतम योग्यता –

इन पदों क लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। वैकेंसी के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गयी है। सीनियर मैनेजर के लिए आयु सीमा 25 से 37 वर्ष तय की गई है। अगर कैंडिडेट को संबंधित क्षेत्र में अनुभव हो तो और भी अच्छा है।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमें 200 अंकों के कुल 200 प्रश्न आएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। आवेदन फीस 850 रुपए रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन