1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Punjab News: पंजाब के CM मान ने किया ऐलान, पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 2500 पद, जानें डिटेल्स यहां

Punjab News: पंजाब के CM मान ने किया ऐलान, पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 2500 पद, जानें डिटेल्स यहां

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 06, 2022 06:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 06:54 pm IST

Punjab News: मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की जारी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पंजाब पुलिस में 2500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगी।

Punjab CM Bhagwant Mann- India TV Hindi
Punjab CM Bhagwant Mann Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पुलिस विभाग में भर्ती के लिए इसी महीने परीक्षा होगी
  • सिपाही, दीवान के लिए 14 और 15 अक्टूबर को परीक्षा
  • भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी: CM मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को ऐलान किया कि पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जाएंगे। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदों को भरने के लिए इस महीने के अंत तक परीक्षा कराई जाएगी। मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की जारी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पंजाब पुलिस में 2500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगी। 

सीएम मान ने कहा कि इससे पुलिस के कार्यबल में इजाफा होगा और यह प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बरकार रखने समेत अन्य आपात चुनौतियों से निपट सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिपाही (खुफिया एवं जांच कैडर) के 1156 पद और खुफिया विभाग में दीवान (हेड कांस्टेबल) के 786 पद पर भर्ती होगी। 

उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक (जांच, खुफिया, जिला एंव सशस्त्र पुलिस कैडर) के 560 पद भी भरे जाएंगे। सिपाही और दीवान की भर्ती के लिए 14 और 15 अक्टूबर को परीक्षा होगी और उपनिरीक्षक पद के लिए 16 अक्टूबर को परीक्षा होगी। मान ने कहा कि पंजाब सरकार पुलिस बल में 4,374 सिपाहियों को पहले ही नियुक्ति पत्र दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। 

Punjab Police Recruitment 2022

रिक्तियों की डिटेल

  • कांस्टेबल (इंटेलिजेंस और इंवेस्टिगेशन कैडर)- 1156 पद
  • हेड कांस्टेबल (इंवेस्टिगेशन कैडर)- 787 पद
  • सब-इंस्पेक्टर (इंवेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, जिला और आर्म्ड पुलिस कैडर)- 560 पद

मेरिट के आधार पर की भर्ती की जाएगी

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मेरिट के आधार पर ही युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती बिना रिश्वत या सिफारिश से की जाएगी। बता दें कि पंजाब की भगवंत मान की सरकार की इस योजना से पिछले छह महीनो में बीस हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।  

गौरतलब है कि पंजाब में पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा इसी महीने आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14,15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। कांस्टेबल (इंटेलिजेंस और इंवेस्टिगेशन काडर) पद के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। हेड कांस्टेबल (इंवेस्टिगेशन काडर) के लिए परीक्षा 15 अक्टूबर 2022 को होगी, जबकि सब-इंस्पेक्टर (इंवेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, जिला और आर्म्ड पुलिस काडर) के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन