1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रेलवे की सरकारी कंपनी में निकली इंजीनियरों के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

रेलवे की सरकारी कंपनी में निकली इंजीनियरों के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2024 08:21 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 08:21 pm IST

सरकारी कंपनी रेलटेल में इंजीनियरों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रेलटेल- India TV Hindi
रेलटेल Image Source : SOCIAL MEDIA

सरकारी कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के जरिए अप्रेंटिस करना चाहते हैं वे NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में अप्रेंटिस के 40 पदों को भरा जाएगा। याद रहे कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर, 2024 है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक नियमित चार वर्षीय स्नातक डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक नियमित तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की स्ट्रीम/शाखा में कुल 60% अंक हों। संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता विवरण नीचे दिए गए उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखा जा सकता है।

आयु सीमा

इस पत्र की अधिसूचना की तारीख तक आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिन उम्मीदवारों ने दूरस्थ शिक्षा/अंशकालिक माध्यम से अपनी योग्यता प्राप्त की है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल उन उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जो निगम के मानदंडों के अनुसार मेडिकल रूप से फिट हैं।

स्टाइपेंड

ग्रेजुएट इंजीनियरों को स्टाइपेंड के रूप में ₹14000/- और डिप्लोमा इंजीनियरों को स्टाइपेंड के रूप में ₹12000/- मिलेंगे।

अन्य डिटेल

उम्मीदवारों की नियुक्ति कोलकाता, सिकंदराबाद/हैदराबाद और उसके क्षेत्रों, दिल्ली, मुंबई या अखिल भारतीय आधार पर किसी अन्य स्थान पर एक साल की अवधि के लिए होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन