1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान में निकली शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, 6500 वैकेंसी; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान में निकली शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, 6500 वैकेंसी; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 18, 2025 11:59 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 12:01 pm IST

राजस्थान में सीनियर टीचर्स पदों पर बंपर भर्ती निकली है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

राजस्थान में सीनियर शिक्षक पदों पर निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
राजस्थान में सीनियर शिक्षक पदों पर निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

टीचिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 6500 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय: यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें संबंधित विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हो, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
  • विज्ञान विषय: यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हों:- भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन विज्ञान और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
  • सामाजिक विज्ञान विषय: यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हों:- इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
  • आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रतियोगी परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों का चयन एक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क 

सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/अत्यंत पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/सहरिया आदिम जनजाति) और दिव्यांगजनों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

नोटिफिकेशन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन