1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान ग्रुप डी भर्ती: 50,000 से अधिक है वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

राजस्थान ग्रुप डी भर्ती: 50,000 से अधिक है वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

 Published : Mar 24, 2025 09:28 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 09:29 am IST

राजस्थान में 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेश प्रोसेस चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।

राजस्थान में ग्रुप डी भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
राजस्थान में ग्रुप डी भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

अगर आप राजस्थान में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। राजस्थान में ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने और किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 53749 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/अधीनस्थ कार्यालयों हेतु प्रशासनिक सुधार विभाग- 53121 पद
  • राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीनस- 34 पद
  • सरकारी सचिवालय से प्राप्त रिक्तियां- 594 पद

बता दें कि पहले यह भर्ती 52453 निकाली गई थी, जिसमें 668 पदों को बढ़ा दिया गया।

क्या है एलिजिबलिटी क्राइटेरिया

इन पदों पर आवेदन करना वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट यानी कक्षा 10वीं पास सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदकों की मिनिमम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधिक लिंक पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग एवं क्रीमी लेयर कैटेगरी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए एक बार पंजीकरण हेतु आवेदन शुल्क 600/- रुपये है। राजस्थान के गैर-रासायनिक परत श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों तथा दिव्यांगजन आवेदकों को 400/- रुपये का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें- 

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन शुरू, केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन