अगर पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान में पुलिस सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।
वैकेंसी डिटेल
- इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1015 रिक्तियों को भरा जाएगा।
- सब इंस्पेक्टर (एपी): 896 पद
- सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया: 4 पद
- सब इंस्पेक्टर (एपी) अनुसूचित क्षेत्र: 25 पद
- सब इंस्पेक्टर (आईबी): 26 पद
- प्लाटून कमांडर (आरएसी): 64 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदक को हिंदी (देवनागरी लिपि में लिखित) का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- आरपीएससी प्रावधानों के अनुसार, 1 जनवरी, 2025 को अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को भी तीन वर्ष की छूट प्रदान करेगा।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में आज कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक का रहेगा अवकाश, भारी बारिश का अलर्ट