1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RBI ने जारी किया असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें भर्ती डिटेल

RBI ने जारी किया असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें भर्ती डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 02:47 pm IST

सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। RBI ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे यहां खबर पढ़ आवेदन कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2023- India TV Hindi
RBI Assistant Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

अगर आप बैंकिंग सेक्टर की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। आज 13 सिंतबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती, 2023 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।  नोटिफिकेशन के मुताबिक, आज 13 सिंतबर से आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आज से ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 450 सहायक रिक्तियों को भरना है।

आरबीआई असिस्टेंट 2023 की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर को होने की संभावना है।

RBI Assistant notification 2023

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार जो भारत का नागरिक है, या नेपाल, भूटान का नागरिक है, या एक तिब्बती शरणार्थी है जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आया था, इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता है। भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो, वह भी आवेदन कर सकता है। हालाँकि, ऐसे उम्मीदवारों के मामले में, भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

Direct link to apply

आयु सीमा

एक उम्मीदवार जो 1 सितंबर को कम से कम 20 वर्ष का है और 28 वर्ष से अधिक नहीं है, जिसका अर्थ है कि जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 सितंबर 1995 से पहले नहीं और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं हुआ है, इन दोनों तिथियों सहित, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।

न्यूनतम क्वालिफिकेशन

इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 1 सितंबर, 2023 तक किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के मामले में, न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन ग्रेजुएशन की डिग्री की जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

देश में किस जगह छपती है करेंसी? कहां से आते हैं इंक और पेपर

दिल्ली: अब सुसाइड के केसों पर सरकार लगाएगी लगाम! लांच किया ये बड़ा अभियान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन