1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RBI में निकली जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन; देखें डिटेल

RBI में निकली जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2023 04:52 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 04:52 pm IST

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं,तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि RBI में जूनियर इंजिनियर पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RBI Recruitment 2023- India TV Hindi
RBI Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आरबीआई ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 9 जून से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है। इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट का पता है Opportunities.rbi.org.in. वहीं ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 15 जुलाई है।

Direct link to apply

RBI Recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 35 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 29 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए हैं और 6 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए हैं।

RBI Recruitment 2023 के लिए उम्र सीमा

उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RBI Recruitment 2023 के लिए क्वालिफिकेशन

JE सिविल पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

वहीं, जेई इलेक्ट्रिकल पद के लिए उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा धारक के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव या डिग्री धारकों के लिए कम से कम 1 वर्ष का अनुभव एचटी / एलटी सबस्टेशन, सेंट्रल एसी प्लांट वाले बड़े भवनों / वाणिज्यिक भवनों में विद्युत प्रतिष्ठानों के निष्पादन और पर्यवेक्षण का होना चाहिए। लिफ्ट, यूपीएस, डीजी सेट, सीसीटीवी, फायर अलार्म सिस्टम, आदि या पीएसयू में 1 साल का स्नातक प्रशिक्षुता प्रशिक्षण। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

rbi