1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. वेस्टर्न रेलवे में निकली 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

वेस्टर्न रेलवे में निकली 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 02:38 pm IST

वेस्टर्न रेलवे में निकली 3 हजार से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

indian railway- India TV Hindi
भारतीय रेल Image Source : PTI

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे ने एक भर्ती नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक, वेस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक व योग्य हो, वे आरआरसी डब्ल्यूआर की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संगठन में कुल 3624 पदों को भरा जाएगा। ध्यान दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी और 26 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। इन पदों के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% नंबरों के साथ 10+2 में पास होना जरूरी है। वहीं, संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। साथ ही जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 26 जुलाई, 2023 को 15 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत ट्रेनिंग देने के लिए योग्य आवेदकों का सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो आवेदकों द्वारा मैट्रिकुलेशन दोनों में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी [न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ] और आईटीआई परीक्षा दोनों को समान महत्व दे रही है

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके भुगतान किया जा सकता है।

Click here for the Notification 

इसे भी पढ़ें-

बदल दिए गए यूपी बोर्ड के सिलेबस, अब 9वीं से 12वीं तक पढ़ना होगा सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन