1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. डेंटिस्ट और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, पदानुसार जानें आवेदन करने की मिनमिम एज लिमिट

डेंटिस्ट और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, पदानुसार जानें आवेदन करने की मिनमिम एज लिमिट

 Published : Apr 07, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 10:53 pm IST

बिहार में डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसस चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इन पदों के लिए आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट कितनी होनी चाहिए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी को खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में डेंटिस्ट और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

अब सवाल आता है कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की मिनिमम आयु कितनी होनी चाहिए। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट

फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए।

डेंटिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 21 साल का होना चाहिए। 
ड्रेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए। 
जनरल मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 21 वर्ष का होना चाहिए।

कितने और कौन से पदों पर होगी भर्ती

  • फार्मासिस्ट पद के लिए 2473 पद
  • ड्रेसर के लिए 3326 पद
  • डेंटिस्ट के लिए 808 पद 
  • जनरल मेडिकल ऑफिसर के लिए 667 पद

कैस करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारकि वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतने करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद कैंडिडेट्स को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- क्या LPG गैस सिलेंडर भी होते हैं एक्सपायर? दूर कर लें अपना कंफ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन