1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Gujarat Metro Recruitment 2023: मेट्रो में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई; मिलेगी 1 लाख तक सैलरी

Gujarat Metro Recruitment 2023: मेट्रो में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई; मिलेगी 1 लाख तक सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2023 07:13 am IST,  Updated : May 17, 2023 07:13 am IST

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये रही आपके काम की खबर। गुजरात मेट्रो में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

Gujarat Metro Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, गुजरात मेट्रो (GMRC) में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर/जूनियर इंजीनियर-मैकेनिकल/जूनियर इंजीनियर-सिविल/मेंटेनर-फिटर और अन्य सहित कई पदों (Gujarat Metro Recruitment 2023) पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य हो, वे सभी उम्मीदवार इन पदों (Gujarat Metro Recruitment) के लिए गुजरात मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 09 जून, 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 424 पदों को भरा जाएगा।

Gujarat Metro Bharti जरूरी तारीख

उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 मई 2023 से 09 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित होगी।

Gujarat Metro Recruitment के तहत भरे जाने वाले पदों के डिटेल

स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर - 150

कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (सीआरए) – 46
जूनियर इंजीनियर - 31
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 28
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिक) - 12
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 06
मेंटेनर (फिटर) – 58
मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) - 60
मेंटेनर (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 33

Click here for the notification

Click here for the direct link to apply

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन