1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DRDO Recruitment 2023: DRDO में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DRDO Recruitment 2023: DRDO में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2023 11:48 am IST,  Updated : May 28, 2023 11:48 am IST

DRDO में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DRDO- India TV Hindi
DRDO Image Source : DRDO

सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार तो ये खबर आपके काम की है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीआरडीओ ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DRDO Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान प्रोजेक्ट साइंटिस्ट की 12 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 1 रिक्ति प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ के पद के लिए है, 2 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई के पद के लिए हैं, 4 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी पद के लिए हैं।, 3 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी के पद के लिए हैं, और 2 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी के पद के लिए हैं।

Click here for the direct link to apply

DRDO recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, advt no. 144 के तहत अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन