1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. नागपुर यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, एक क्लिक पर देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

नागपुर यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, एक क्लिक पर देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Published : Dec 30, 2022 10:41 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 10:41 pm IST

महाराष्ट्र की नागपुर यूनिवर्सिटी के हरिश्चंद्र पाटिल सावरबंधे कला वाणिज्य महाविद्यालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukari: महाराष्ट्र की नागपुर यूनिवर्सिटी के हरिश्चंद्र पाटिल सावरबंधे कला वाणिज्य महाविद्यालय ने एक भर्ती नोटिफिकेशन निकाली है। महाविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन सहित 13 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

ये है लास्ट डेट

इन पदों के लिए हरिश्चंद्र पाटिल सावरबंधे कला वाणिज्य महाविद्यालय ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 09 जनवरी 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

उम्र सीमा 

नागपुर विश्वविद्यालय के हरिश्चंद्र पाटिल सावरबंधे कला वाणिज्य महाविद्यालय सामान्य की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल तक होनी चाहिए। जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

शैक्षिक योग्यता

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय के साथ एम फिल, पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए डिटेल विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

इस तरह से करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nagpuruniversity.ac.in पर जाएं

यहां स्व. हरिचंद्र पाटिल सावरबंधे कला वाणिज्य महाविद्यालय भर्ती 2022 अधिसूचना देखें 
महाविद्यालय की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर दिए गए आवेदन के तरीके के अनुसार अप्लाई करें

सेलेक्शन प्रोसेस

महाविद्यालय की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन सहित 13 पदों पर निकाली गई भर्ती में उम्मीदवार का सेलेक्शन नियमानुसार किया जाएगा। सेलेक्शन से संबंधित अधिक जानकरी के लिए उम्मीदावार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार पढ़ लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन