1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC JE भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 1300 से ज्यादा वैकेंसी; अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

SSC JE भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 1300 से ज्यादा वैकेंसी; अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 01, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 04:51 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी एसएससी की तरफ से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए 1340 पदों(टेंटेटिव) को भरा जाएगा।

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने फॉर्म को भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

कितना है आवेदन शुल्क?

एसएससी जेई भर्ती के लिए अप्लाई करने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों को छोड़कर बाकी सभी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला कैडिडेट्स, एससी, एसटी, PWD और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

नोटिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन