1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RSMSSB ने निकाली 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

RSMSSB ने निकाली 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 29, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 04:11 pm IST

अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

RSMSSB recruitment 2024- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के पद पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है।

RSMSSB recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 474 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 194 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 वैयक्तिक सहायक ग्रेड-II पदों के लिए हैं।

RSMSSB recruitment 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, बीसी (क्रीमी लेयर) और ईबीसी (क्रीमी लेयर) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।

RSMSSB recruitment 2024: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

RSMSSB recruitment 2024: अन्य जानकारी

इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान हेतु अभ्यर्थी को Recruitment Portal पर दिए गए Help desk no. 0141-2221424/2221425 या फिर 0294-3057541 या Email पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:

आज खत्म हो रही झारखंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, होनी है 342 पदों पर भर्ती

NEET में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन