1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: 12वीं पास यहां निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: 12वीं पास यहां निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 06:29 pm IST

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये मौका आपके लिए ही है। 12वीं पास युवा राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी में खाली पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

NWDA Recruitment - India TV Hindi
NWDA में निकली कई पदों पर वैकेंसी Image Source : HTTP://WWW.NWDA.GOV.IN/

NWDA Recruitment 2023: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी ने कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसकी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है इसलिए वे उम्मीदवार, जो एनडब्ल्यूडीए के इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हों, नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर दें। इस वेबसाइट के अलावा किसी और माध्यम से आवेदन न स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन पद के मुताबिक अलग-अलग है। हर पद के बारे में डिटेल में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार नोटिस चेक कर लें। जानकारी दे दें कि 12वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार तक फॉर्म भर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार स्टेनोग्राफर और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लिए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है अंतिम तारीख

इन भर्तियों के लिए आवेदन 18 मार्च से ही शुरू हैं। वहीं, अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2023 है। अंतिम तारीख के पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए से अलग-अलग 40 पद पर भर्ती होगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पद पर चयन कई चरणों में होगा। जैसे- स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवार को 890 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये है।

सैलरी

चयन होने के बाद सैलरी पद के मुताबिक मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

इस इंस्टिट्यूट से कर ली पढ़ाई तो बन जाएंगे अमीर, प्लेसमेंट में मिलती है 67 लाख से ज्यादा का पैकेज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन