1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: IBPS Clerk भर्ती 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Sarkari Naukri: IBPS Clerk भर्ती 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jul 01, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Jul 01, 2023 02:39 pm IST

IBPS Clerk Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी क्लर्क-XIII 2023 भर्ती के लिए आज यानी 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Clerk भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू - India TV Hindi
IBPS Clerk भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू

IBPS Clerk Recruitment 2023: सरकारी बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी क्लर्क-XIII 2023 भर्ती के लिए आज यानी 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स  इस भर्ती के लिए 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,045 खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाना है। आईबीपीएस क्लर्क 2023 प्रारंभिक परीक्षा 26, 27 अगस्त और 9 सितंबर, 2023 को आयोजित होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने की संभावना है।इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 मुख्य तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आरंभ तिथि - 1 जुलाई, 2023
  • आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 21 जुलाई, 2023
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर डाउनलोड - अगस्त 2023
  • परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण तिथि - अगस्त 2023
  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 प्रारंभिक परीक्षा तिथि - 26, 27 अगस्त और 9 सितंबर, 2023
  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 प्रारंभिक परिणाम तिथि - सितंबर/अक्टूबर 2023

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

एज लिमिट 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र - 18 वर्ष
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र- 28 वर्ष 

ये भी पढ़ें: National Doctors Day: भारत में 1 जुलाई को क्यों मनाते हैं नेशनल डॉक्टर्स डे, जानिए क्या है वजह

ये हैं भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, एक से भी पढ़ लिए तो लाइफ सेट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन