Sarkari Naukri/Result Live: देश में हर दिन किसी न किसी राज्य के सरकारी विभागों में नौकरियों को लेकर नोटिफिकेशन आते रहते हैं। इसके अलावा कई तरह की सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा और उसके रिजल्ट को लेकर संबंधित जानकारियां जारी होती रहती हैं। ऐसे में यहां नौकरी,परीक्षा और रिजल्ट के लिए आपको एक ही ठिकाने पर सारी जानकारी मिलेगी। इसलिए हम आपको हर राज्य की सरकारी नौकरी और रिजल्ट्स को लेकर अपडेट देने की कोशिश कर रहे हैं। सभी राज्यों और सरकारी विभागों में नौकरियों और परीक्षा से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए हमारे साथ बने रहें.....
- Hindi News
- एजुकेशन
- सरकारी नौकरी
- Sarkari Naukri/Result Highlights: किस विभाग में निकली हैं कितनी सरकारी नौकरियां, किसका आया रिजल्ट; जानें पल-पल का अपडेट
Sarkari Naukri/Result Highlights: किस विभाग में निकली हैं कितनी सरकारी नौकरियां, किसका आया रिजल्ट; जानें पल-पल का अपडेट
रोजाना देश में कहीं न कहीं वैकेंसी निकलती ही रहती है। इसके अलावा भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा और उसके रिजल्ट को लेकर भी जानकारियां आती रहती हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि ऐसी तमाम जानकारियां हम आपको एक जगह उपलब्ध करा सकें...
Highlights: किस विभाग में निकली हैं कितनी सरकारी नौकरियां
Auto Refresh
Refresh
-
5:13 PM (IST) May 04, 2023
बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 की पंजीकरण तारीख बढ़ी
बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 की पंजीकरण तारीख बढ़ा दी गई है। बीपीएससी ने इसे 8 मई तक बढ़ा दिया है।
-
3:52 PM (IST) May 04, 2023
SLRC ने असम ग्रेड 4 के रिजल्ट किए जारी
राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (एसएलआरसी) असम ने ग्रेड 4 पदों के लिए सीधी भर्ती के परिणामों की घोषणा की है। जो उम्मीदवार वाइवा वॉयस राउंड में उपस्थित हुए थे, वे अब असम ग्रेड 4 के परिणाम sebaonline.org पर देख सकते हैं।
-
12:25 PM (IST) May 04, 2023
UPSC CDS I के रिजल्ट हुए जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने 4 मई, 2023 को यूपीएससी सीडीएस I रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा I के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
-
12:20 PM (IST) May 04, 2023
JEE Advanced में आवेदन की आज आखिरी तारीख
JEE Advanced की परीक्षा में आवेदन की आज आखिरी तारीख है, उम्मीदवार जो किसी भी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर दें।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement