1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! आज खत्म हो रहे एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन, होनी है 8283 पदों पर भर्ती

जल्दी करें! आज खत्म हो रहे एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन, होनी है 8283 पदों पर भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2023 10:44 am IST,  Updated : Dec 07, 2023 10:44 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसबीआई क्लर्क में आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आधकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2023- India TV Hindi
SBI Clerk Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज 7 दिसंबर, 2023 को क्लर्क पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। ध्यान रहें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 8283 पदों को भरा जाना है।

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

आयु सीमा 

इन पद पर आवेदन करने वाले की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- है। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to apply for SBI Clerk Recruitment 2023

SBI Clerk Recruitment 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को नीचे स्क्रॉल करना होगा और करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 लिंक उपलब्ध है।
इसके बाद रजिस्ट्रेषन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

यूपी में स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन