1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई SBI SCO भर्ती में रजिस्ट्रेशन की डेट, जानें क्या है नई तारीख

बढ़ा दी गई SBI SCO भर्ती में रजिस्ट्रेशन की डेट, जानें क्या है नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2023 06:39 pm IST,  Updated : Oct 05, 2023 06:39 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि SBI SCO भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2023- India TV Hindi
SBI SCO Recruitment 2023 Image Source : FILE

भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने एसबीआई एससीओ भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। अब स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर यानी SCO  के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर, 2023 कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान से 439 मैनेजर के पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2023 को खत्म होने वाली थी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा संभवतः दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 के महीने में आयोजित की जाएगी।

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क ₹750/- देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए ये फीस शून्य है। ये फीस डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के लिए लेनदेन शुल्क, यदि कोई हो, उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ भर्ती 2023 आवेदन लिंक मिलेगा।
फिर लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
एक बार हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें:

IIT दिल्ली में B.Tech के लिए 4 साल की फीस कितनी है?
ITBP में 10वीं पास के लिए निकली ओपन रिक्रूटमेंट रैली, यहां देखें डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन