1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CGL 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 14 हजार से अधिक वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू; पढ़ें कंप्लीट डिटेल

SSC CGL 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 14 हजार से अधिक वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू; पढ़ें कंप्लीट डिटेल

 Published : Jun 10, 2025 11:19 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 12:09 pm IST

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और साथ ही इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं और डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

SSC CGL 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। आयोग ने  SSC CGL 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं।   

SSC CGL 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 है। आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 9 जुलाई को खुलेगी और 11 जुलाई 2025 को बंद होगी। 

SSC CGL 2025: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/न्यायाधिकरणों आदि में लगभग 14582 रिक्तियों(टेंटेटिव) को भरा जाएगा।

SSC CGL 2025: सेलेक्शन प्रोसेस और पेपर पैटर्न

चयन प्रक्रिया में दो स्तरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है- टियर I और टियर II। टियर I में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। अंग्रेजी सेक्शन को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे। 

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन यानी नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

SSC CGL 2025 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार SSC CGL 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

SSC CGL 2025 टियर I परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से लेकर 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन