1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CHSL 2024 में होगी 3900 से ज्यादा भर्ती, जारी हुआ वैकेंसी डिटेल

SSC CHSL 2024 में होगी 3900 से ज्यादा भर्ती, जारी हुआ वैकेंसी डिटेल

 Published : Dec 12, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 06:24 pm IST

SSC CHSL के लिए आयोग ने वैकेंसी डिटेल जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस डिटेल को देख सकते हैं।

SSC CHSL 2024- India TV Hindi
SSC CHSL 2024 Image Source : INDIA TV

एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2024 परीक्षा के लिए संभावित खाली पदों के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जो उम्मीदवार एसएससी की इस परीक्षा में शामिल होने वाले या तैयारी कर रहे वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर वैकेंसी का डिटेल देख सकते हैं।

इतनी निकली वैकेंसी

नोटिस के अनुसार, आयोग लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA), जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट (JPA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए के पद के लिए विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 3,954 रिक्तियों पर भर्ती करेगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए दो स्तर शामिल हैं - टियर 1 और टियर 2। टियर 1 एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी, जो वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। टियर 2 भी एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी, जिसमें तीन खंड शामिल होंगे जिनमें प्रत्येक में दो मॉड्यूल होंगे। टियर 2 में ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस + स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट किया जाएगा।

एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले और दूसरे चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी होंगी। जो उम्मीदवार इस अवसर को चूक जाएंगे, उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

SSC CHSL 2024: कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

फिर 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए संभावित रिक्तियों को अपलोड करने' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब यह आपको एक पीडीएफ पर रीडायरेक्ट करेगा
अंत में अस्थायी रिक्तियों का डिटेल देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को सेव कर लें।

notice

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के कई जिलों में बंद कर दिए गए सभी स्कूल, जानें क्या है कारण
CTET 2024 का Admit Card हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन