1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आ गया SSC CPO SI और CAPF का Admit Card, एक क्लिक में ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

आ गया SSC CPO SI और CAPF का Admit Card, एक क्लिक में ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2022 08:05 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 08:06 pm IST

SSC CPO SI और CAPF की परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इस बार जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस में 50 नबंरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं क्वांटेटिव एप्टीट्यूड में भी 50 नंबरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आ गया SSC CPO SI और CPAF का Admit Card- India TV Hindi
आ गया SSC CPO SI और CPAF का Admit Card Image Source : FILE

SSC CPO SI और CAPF का Admit Card आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) साउदर्न रीजन (SR) ने एसएससी सीपीओ दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इसके लिए अप्लाई किया था वह एक लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्ती परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। आप अपने रीजन के हिसाब से लिंक पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

रीजन के हिसाब से करें SSC SPO SI का एडमिट कार्ड डाउनलोड

उत्तर प्रदेश और बिहार रीजन वाले यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड वाले यहां से करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वाले यहां से करें डाउनलोड

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अंडमान निकोबार और सिक्किम वाले यहां से करें डाउनलोड

हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश वाले यहां से करें डाउनलोड

कर्नाटक और करल वाले यहां से करें डाउनलोड

नॉर्थ ईस्ट रीजन वाले यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा वाले यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु वाले यहां से करें डाउनलोड

कैसे होगी परीक्षा

SSC CPO SI और CAPF की परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इस बार जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस में 50 नबंरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं क्वांटेटिव एप्टीट्यूड में भी 50 नंबरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन की बात करें तो इसमें भी 50 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानि कुल मिलाकर 200 नंबरों के लिए इस परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन