Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज खत्म हो रही एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन डेट, होनी है 39,481 पदों पर भर्ती

आज खत्म हो रही एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन डेट, होनी है 39,481 पदों पर भर्ती

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 14, 2024 06:40 am IST, Updated : Oct 14, 2024 06:40 am IST

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके की है। बता दें कि आज एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने का अंतिम दिन है, ऐस में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे जल्द ही आवेदन कर लें।

SSC GD Constable Exam 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO SSC GD Constable Exam 2025

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसएससी आज एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन आज भर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हुई थी। ध्यान रहे कि इस भर्ती के जरिए CAPF SSF असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपॉय के पदों पर भर्ती होनी है।

वैकेंसी डिटेल

कुल वैकेंसी- 39,481 पद

BSF: 15654 पद

CISF: 7145 पद

CRPF: 11541 पद

SSB: 819 पद

ITBP: 3017 पद

AR: 1248 पद

SSF: 35 पद

NCB: 22 पद

DIRECT LINK TO APPLY

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि, 01-01-2025 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

आवेदन फीस

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क ₹100 है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

इस भर्ती के लिए यह जान लें कि ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 2024 है, और करेक्शन विंडो 5 नवंबर से 7 नवंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगी। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टर कार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

कब होगी परीक्षा?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभवतः जनवरी और फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 01-01- 2025 को 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए। (02-01-2002 से पहले नहीं और 01-01-2007 के बाद नहीं)

इस भर्ती अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

NEET UG Counselling Result: राउंड 3 फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement