1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, 11 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

SSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, 11 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

 Published : Jan 19, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 06:16 am IST

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

एसएससी ने एमटीएस और हवलदार के लिए निकाली बंपर भर्ती- India TV Hindi
एसएससी ने एमटीएस और हवलदार के लिए निकाली बंपर भर्ती Image Source : SSC.NIC.IN

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन को आज यानी 18 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।   

ये है आखिरी तारीख 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज या 18 जनवरी से शुरू हो गई है जो 17 फरवरी 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख यानी 17 फरवरी से पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, फीस जमा करने के लिए 19 फरवरी  2023 आखिरी तारीख है। 
 
इतने पदों पर होगी भर्ती 
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से आयोग कुल 11409 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें 10880 पद MTS के लिए और 529 पद  हवलदार के लिए हैं। पिछली बार की भर्ती में लाखों की संख्या में आवेदन आए थे, इस बार भी लाखों की संख्या में आवेदन आने की संभावना है। 

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए सामान्य वर्ग, EWS, OBC को 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।  वहीं, SC, ST और महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकता है। 

उम्र सीमा
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की मिनिमम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम 25-27 वर्ष(पोस्ट वाइज) तय की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन