1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती, जानें क्या है क्वालिफिकेशन व सैलरी

SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती, जानें क्या है क्वालिफिकेशन व सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2023 08:36 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 08:36 am IST

सरकारी नौकरी के राह देख रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है। एसएससी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SSC Recruitment 2023- India TV Hindi
SSC Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने के हैं इच्छुक तो ये खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। एसएससी ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं अंतिम तारीख 12 सितंबर 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 307

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर

जूनियर ट्रांसलेटर
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हिंदी/ अंग्रेजी में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ट्रांसलेशन में डिप्लोमा कोर्स भी कर रखा हो।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच में होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन के लिए दो चरणों में टेस्ट लिए जाएंगे। दोनों लिखित परीक्षा होगी- प्री एग्जाम व मेंस एग्जाम

सैलरी

इन पदों पर सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित 7वें वेतन के आधार पर सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

10वीं पास के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली वैकेंसी, मिलेगी 45 हजार रुपये सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन