1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज खत्म हो रही एसएससी की इस बंपर भर्ती की तारीख, अगर चूके तो पछताएंगे!

आज खत्म हो रही एसएससी की इस बंपर भर्ती की तारीख, अगर चूके तो पछताएंगे!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2023 08:46 am IST,  Updated : Sep 12, 2023 08:46 am IST

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये मौका हाथ न गवांए। एएसएसी की JHT SHT 2023 भर्ती के लिए आज आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे जल्दी आवेदन कर सकते हैं।

SSC Recruitment 2023- India TV Hindi
SSC Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन आज जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर(JHT) सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर(SHT) के लिए  आज रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। यानी इस भर्ती के लिए आज, 12 सिंतबर लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद आयोग एडिट विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 13 से 14 सिंतबर के बीच अपनी एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 21 पद

जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- 13 पद
जूनियर ट्रांसलेटर- 263 पद
सीनियर ट्रांसलेटर- 1 पद
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 9 पद

SSC JHT, SHT 2023 registration:एप्लीकेशन फीस

महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे।

अन्य जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए कुल 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का पहला चरण अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाला है। परीक्षा के पहले चरण में उत्तीर्ण होने वालों को पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रति प्रश्न 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन भी होगी।

SSC JHT, SHT 2023 Recruitment: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
फिर 'अप्लाई' टैब पर क्लिक करें।
अब, JHT टैब पर जाएँ और SSC JHT, SHT 2023 registration'नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
यह आपको रजिस्ट्रेशन विंडो पर ले जाएगा।
अब, आपको आवेदन पत्र पर आगे बढ़ने से पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
इसकेबाद क्रेडेंशियल जनरेट करने के बाद, लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
फिर अपने सभी डाक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फिर समाप्त करने के लिए "सबमिट" दबाएं।
अंत में भविष्य के लिए, आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:

हाथ से जानें न दें मौका! UPSSSC ने जूनियर क्लर्क व अन्य पदों के लिए निकाली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन