1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI Jobs: स्टेट बैंक भर्ती परीक्षा 28 नवंबर को, एक्टिव हुआ परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनने का लिंक

SBI Jobs: स्टेट बैंक भर्ती परीक्षा 28 नवंबर को, एक्टिव हुआ परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनने का लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 11:10 am IST,  Updated : Nov 12, 2020 11:10 am IST

SBI Circle Based Officer Recruitment 2020: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 28 नवंबर को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2020 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

SBI Jobs- India TV Hindi
SBI Jobs Image Source : FILE

SBI Circle Based Officer Recruitment 2020: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 28 नवंबर को सर्किल बेस्‍ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2020 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। बैंक के नए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों को अब परीक्षा केंद्रों के तीन शहरों के ऑप्‍शंस दर्ज करने होंगे। एग्‍जाम सिटी सेलेक्‍ट करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in और sbi.co.in पर लाइव है तथा ऑप्‍शन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 16 नवंबर है।

एग्‍जाम सेंटर की च्‍वाइस भरने के लिए यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्‍मीदवारों को अगले चरण में इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। नियमानुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या से तीन गुना होगी। चयन राज्य वार और कैटेगरी के आधार पर मेरिट लिस्‍ट के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्‍यू के लिए अधिकतम प्राप्तांक 100 नंबर निर्धारित होंगे। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को इंटरव्‍यू में मिनिमम मार्क्‍स स्‍कोर करने होंगे।

पहले जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 3,850 उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 23,700 रुपये से 42,020 रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा। चयनित होने पर उम्मीदवारों को सर्कल-बेस्‍ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती किया जाएगा और छह महीने की अवधि के लिए प्रोविजन पर रखा जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SBI