1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. तेलंगाना पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

तेलंगाना पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 20, 2023 09:40 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 09:40 pm IST

Telangana police recruitment: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) की तरफ से सब-इंस्पेक्टर (PTO) की लिखित परीक्षा (टेक्निकल पेपर) के लिए कल यानी 21 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फाइल फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फाइल फोटो Image Source : FILE

Telangana police recruitment: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) की तरफ से सब-इंस्पेक्टर (PTO) की लिखित परीक्षा (टेक्निकल पेपर) के लिए कल यानी 21 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने प्रवेश पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट  www.tslprb.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, “सभी पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि तकनीकी पेपर की लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट 21 मार्च को सुबह 8 बजे से 24 मार्च 2023 की मध्यरात्रि 12 बजे तक TSLPRB वेबसाइट: www.tslprb पर अपने संबंधित खातों में लॉग इन करके डाउनलोड किए जा सकते हैं। " कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स में कुंजी
  • TS पुलिस एसआई मेन्स हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा 

ये भी पढ़ें- इंस्टा या फेसबुक Reels से कैसे कमाएं पैसे?

क्या आप जानते हैं कि MBBS डॉक्टर की कितनी होती है सैलरी? यहां जानें पूरी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन