1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Chandigarh Police Job 2023: चंडीगढ़ पुलिस में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

Chandigarh Police Job 2023: चंडीगढ़ पुलिस में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2023 06:47 am IST,  Updated : Jul 03, 2023 06:47 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। चंडीगढ़ पुलिस में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Chandigarh Police Recruitment 2023- India TV Hindi
Chandigarh Police Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटफिकेशन के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस में 44 अस्थायी सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए विभाग ने योग्य उम्मीदावरों से आवेदन मांगे हैं। ध्यान दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेनदन करने के इच्छुक हैं, वे  आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए  लिखित परीक्षा की 20 अगस्त को आयोजित हो सकती है।

Chandigarh Police Recruitment 2023 आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, एससी वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Chandigarh Police Recruitment 2023 आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 देना पड़ेगा। वहीं एससी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है। भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

Click here for the direct link

Chandigarh Police Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर,“Click here to apply for the post of ASI's (Executive)”  क्लिक करें”

अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

अंत में भविष्य की जरूरत को देखते हुए इसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें और रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन