1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल के बाद अब होगी प्रदेश में होमगार्ड की बंपर भर्ती, जल्द निकलेगी 42 हजार पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल के बाद अब होगी प्रदेश में होमगार्ड की बंपर भर्ती, जल्द निकलेगी 42 हजार पदों पर भर्ती

 Published : Dec 10, 2024 01:05 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 01:05 pm IST

नौकरी ढूंढ रहे UP के युवाओं को प्रदेश सरकार जल्द खुशखबरी देने जा रही है। जानकारी आ रही है कि जल्द ही यूपी में 42 हजार होमगार्डों के पदों पर भर्ती निकलेगी।

home guards- India TV Hindi
होमगार्ड्स Image Source : SOCIAL MEDIA

यूपी के युवाओं के बड़ी खबर है, जिनका सेलेक्शन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में न हुआ हो उनके राज्य की योगी सरकार एक और बंपर भर्ती निकालने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वंयसेवकों की भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके लिए नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 हजार होमगार्ड के पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसके बाद नियमावली को कैबिनेट की हामी मिलने के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। यूपी होमगार्ड भर्ती दो चरणों में होगी।

मौजूदा समय में 76 हजार जवान

बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि अभी 76000 जवान ही कार्यरत हैं। सीएम योगी ने बीते जून माह में होमगार्ड के बड़े रिटायरमेंट को देखते हुए प्रदेश में 42 हजार भर्तियां करने का निर्देश दिया था। नियमावली में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट आदि को लेकर नियम बनाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नियमावली में लिखित परीक्षा का प्रावधान और दौड़ को 2 किमी से बढ़ाकर 2.5 किमी किया जा रहा। इसके  लिए लिए राज्य अथॉरिटी के नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा। नियमावली में अलग भर्ती बोर्ड गठित करने की बात कही जा सकती है।

बन सकता है स्वतंत्र भर्ती बोर्ड

भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक स्वतंत्र भर्ती बोर्ड का गठन किया जा सकता है। यह बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को संचालित करेगा और उम्मीदवारों की योग्यता और पात्रता का मूल्यांकन करेगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में महिला और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए रिजर्वेशन का भी प्रावधान किया जा सकता है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने केलिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिस्टम अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने और अपने एप्लीकेशन की स्थिति को चेक करने की परमिशन देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन