1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती; ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती; ऐसे करें आवेदन

 Published : Jan 07, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 02:13 pm IST

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023- उत्तराखंड सरकार ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने 1564 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी, 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए नर्सिंग ऑफिसर पदों की 1564 रिक्तियों को भरा जाएगा।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2022 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं

फिर होमपेज पर, "ऑनलाइन आवेदन करें"

अब रजिस्टर करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें

इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अब भविष्य के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Click her for the Notification 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन